8 वर्षीय मासूम का रेता गला, शातिर कातिल ने बच्ची को आटे के ड्रम में भरकर बनाई थी यह योजना, जानें पूरा मामला..
बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर गौर कर रही है। पिता का कहना था कि आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।
आगरा। आगरा में दिल दहलाने वाली एक घटना घट गई। दरअसल आगरा के ताजगंज में 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव को आटे के ड्रम में छिपा दिया गया, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दरअसल बच्ची की हत्या का आरोप किरायेदार सुनील पर है। बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर गौर कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि बच्ची आखिरी बार दुकान पर गई थी। उस दुकानदार से पूछाताछ की गई। इस मामले को लेकर 50 से अधिक घरों की तलाशी ली गई। खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया। आरोपी सुनील बहुत चालाक है। उसने हत्या के बाद बचने की तैयारी कर ली थी। कमरे में खून को पानी से धो दिया था। वह अपने साथ आटे का ड्रम भी ले जाता। लेकिन पुलिस के आने की वजह से सफल नहीं हो सका। परिजनों ने कहा कि सुनील पर कभी शक नहीं था कि वो इस तरह का काम करेगा।
परिजनों ने दी जानकारी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील दोपहर में घर के पास ही घूम रहा था। उसने घटना से कुछ देर पहले ही उनसे चाकू भी मांगा था। बेटी ट्यूशन जाने की तैयारी कर रही थी। वह बहाने से उसके पास आया। उसे 50 रुपये देकर चिप्स और प्लास्टिक के गिलास मंगवाए थे। बेटी गली के बाहर दुकान पर गई थी। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चिप्स और गिलास लेकर जाने की पुष्टि दुकानदार ने कर दी।
बच्ची की मां ने देख लिया था सुनील को
जानाकारी के मुताबिक, बच्ची जब गिलास देने गई तो उसकी हत्या कर दी गई। दो फीट के ड्रम में उसे उल्टा ठूंसकर छिपा दिया। बच्ची की मां ने आरोपी को सफाई करते देखा था। लेकिन पूछने पर उसने कहा कि कमरे में गंदगी अधिक थी। बालिका की चप्पल छत पर पड़ी थी। मां ने समझा कि वह छोड़कर चली गई होगी। वह ऐसा व्यवहार कर रहा था कि कुछ हुआ नहीं है।
तांत्रिक बहन से मिलने को कहा
परिजन ने बताया कि जब बच्ची की तलाशी होने लगी तो सुनील भी कमरे से निकल आया। उनके साथ तलाश करने में लग गया। बाइक पर परिवार के लोगों के साथ पोस्टर चिपकाने जाने की कहने लगा। पुलिस थाने भी गया। लेकिन पुलिस ने जब तलाश की तो रात में वह गायब हो गया। फिर आरोपी ने बच्ची के चाचा को फोन किया। उनसे पूछा कि बेटी मिली या नहीं। उनके मना करने पर कहने लगा कि शाहगंज में उसकी बहन रहती है। वह तांत्रिक है। वह उन्हें उसके पास ले चलेगा। वह बता देंगी कि बेटी कहां पर है। लेकिन वह जैसे ही घर पहुंचा, पुलिस भी आ गई। यह देखकर वह फरार हो गया।
पुलिस ने कहा
पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनील के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति साफ होगी। वह चालाक है। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर चुका था। पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी ने घर में रखे कपड़ों को भी धो दिया था। फर्श से खून साफ कर दिया था। पुलिस ने कपड़ों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। वहीं वैज्ञानिकों ने भी साक्ष्य संकलन किया है।
पिता ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की
पिता का कहना था कि आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाएं। कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसे फांसी की सजा दिलाई जाए। यही मांग मोहल्ले के लोगों ने भी की।