BIHAR: पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि, संबोधन में बोले- 'नई रफ्तार से चलेगा बिहार जब फिर आएगी एनडीए सरकार...
समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के समस्तीपुर में पहुंचे। जहां उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरी ग्राम का दौरा किया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री बिहार चुनाव के लिए यहीं से बीजेपी और एनडीए के प्रचार अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया।
क्या बोले पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है 'फिर एक बार एनडीए सरकार'। आप सभी को 'जीएसटी बचत उत्सव' का लाभ मिल रहा है और कल से छठ पूजा का महापर्व शुरू हो रहा है। मैं आप सभी का बड़ी संख्या में यहां आने के लिए धन्यवाद करता हूं। 'नई रफ्तार से चलेगा बिहार जब फिर आएगी एनडीए सरकार'।"
कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चुराने में लगे हैं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जननायक कर्पूरी ठाकुर से प्रेरित होकर हम सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर, आप मुझसे बेहतर जानते हैं कि राजद और कांग्रेस क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं। ये लोग हजारों करोड़ रुपये के घोटालों में जमानत पर हैं। जो लोग जमानत पर हैं, वे चोरी के मामलों में जमानत पर हैं। अब उनकी चोरी की आदत ऐसी हो गई है कि वे कर्पूरी ठाकुर की उपाधि चुराने में लगे हैं। बिहार की जनता जननायक कर्पूरी ठाकुर का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वे इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
सीएम नीतीश कुमार क्या बोले
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "बिहार की पिछली सरकार ने बिहार के लोगों के विकास के लिए कभी कुछ नहीं किया। जब उन्हें (लालू प्रसाद यादव) सत्ता से हटाना पड़ा, तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने अपने परिवार के लिए काम किया। हम हमेशा एनडीए के साथ रहेंगे।"