बच्चों की तरह बदला-बदला का खेल खेल रहे हैं राजनेता... राहुल गांधी के नरवने वाली किताब के जवाब में अब भाजपा लाएगी यह किताब!
नई दिल्ली। संसद में इस समय किताब पर विवाद चल रहा है। ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी के नरवने वाली किताब के जवाब में आज निशिकांत दुबे कांग्रेस पर हमलावर रहे। बता दें कि निशिकांत दुबे भी आज संसद के भीतर कहा मैं यहां उन किताबों पर बात करना चाहता हूं, जो नेहरू परिवार की गद्दारी, मक्कारी और भ्रष्टाचार के किस्सों से भरी पड़ी हैं।
नेहरू परिवार की गद्दारी, मक्कारी...', निशिकांत दुबे ने सदन में दिखाईं किताबें
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि यहां एक किताब पर चर्चा चल रही है, जो छपी ही नहीं है। यहां उन किताबों पर बात करना चाहता हूं, जो नेहरू परिवार की गद्दारी, मक्कारी और भ्रष्टाचार के किस्सों से भरी पड़ी हैं। ये किताब है एडविना और नेहरू के किस्सों की, ये किताब है किस तरह से सोनिया गांधी ने 10 साल तक करप्शन के साथ सरकार को चलाया। ये नेहरू की किताब है कि चीन को कैसे दे दिया। ये इंदिरा गांधी की किताब है. ये एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर है। उन्होंने एक-एक कर किताबें दिखाईं। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने चेयर पर कागज के टुकड़े फेंके।