विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने वीरों को किया याद, कहा- अद्वितीय साहस की याद दिलाता है...

Update: 2025-12-16 04:54 GMT

नई दिल्ली। आज पूरी देश विजय दिवस मना रहा है। 971 में आज के ही दिन भारतीय सेना पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को विजय दिवस पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साहस और बलिदान ने भारत को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि विजय दिवस पर हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई। उनके दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा ने हमारे राष्ट्र की रक्षा की और हमारे इतिहास में गौरव का एक क्षण अंकित किया। यह दिन उनकी वीरता को सलाम और उनके अद्वितीय साहस की याद दिलाता है। उनकी वीरता भारतीय पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया वीरों को नमन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,विजय दिवस के अवसर पर मैं भारत माता के वीर सपूतों को सादर नमन करती हूं। उनके साहस, पराक्रम और मातृभूमि के लिए अनन्य निष्ठा ने राष्ट्र को सदा गौरवान्वित किया है। उनकी वीरता और राष्ट्रप्रेम देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। भारतीय सेना की 'स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण' की पहल भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आत्मनिर्भरता, सामरिक दृढ़ता और आधुनिक युद्ध शैली के प्रभावी उपयोग का परिचय दिया है जो पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं सभी सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। जय हिन्द!

Tags:    

Similar News