अप्रिय घटना से बचीं राष्ट्रपति मुर्मू, सुरक्षा में हुई लापरवाही, हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर का पहिया धंसा, जानें पूरा मामला

राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद कई पुलिसकर्मी और अग्निशमन बल के जवान राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के पहियों को हैलीपैड पर बने गड्ढों से निकाल रहे थे।;

Update: 2025-10-22 07:14 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर ले जाने वाला हेलीकॉप्टर आज बुधवार को केरल के एक लैंडिंग पैड पर फंस गया। हेलीकॉप्टर के पहिए हेलीपैड पर बने गड्ढों में धंस गए। सूत्रों के मुताबिक हेलीपैड को बनाने का काम देर रात शुरू किया गया था। इस वजह से हेलीपैड पूरी तरह सूख नहीं पाया। बता दें कि यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग केरल के प्रमदम में हुई।

गीला था कंक्रीट का बना हेलीपैड

दरअसल हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद कई पुलिसकर्मी और अग्निशमन बल के जवान राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के पहियों को हैलीपैड पर बने गड्ढों से निकाल रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आखिरी समय पर राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए जगह तय की गई थी, जिसके वजह से मंगलवार देर रात ही हेलीपैड बनाया गया। इस कारण जल्दी में हेलीपैड सूख नहीं पाया गीला ही रह गया। जैसे ही राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ तो भारी वजन की वजह से वह हेलीपैड में ही धंस गया। हालांकि, इस वजह से कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई।


Tags:    

Similar News