राष्ट्रपति-पीएम समेत राहुल-अखिलेश ने दीं देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

Update: 2026-01-01 05:06 GMT

नई दिल्ली। देशभर नववर्ष 2026 का स्वागत कर रहा है। चारों तरफ उल्लास और खुशी है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत देशभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, नया साल सकारात्मक बदलावों के साथ आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने दी नए साल 2026 की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। प्रधानमंत्री ने कामों में सफलता और जीवन में संतुष्टि की कामना करते हुए समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना भी की।

राहुल गांधी ने देश को दी नये साल की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा 'आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों से नववर्ष पर की एकजुट होने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा प्रिय देशवासियों, इस शुभ नव वर्ष पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस वर्ष को कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बनाएं - काम करने का अधिकार, वोट देने का अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार। आइए, मिलकर अपने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें, नागरिकों को सशक्त बनाएं और समाज में सद्भाव को मजबूत करें। युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि, हाशिए पर रहने वालों का सम्मान और सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर - ये हमारे साझा संकल्प होने चाहिए। आने वाला वर्ष आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और प्रगति लेकर आए।

अखिलेश यादव ने भी दी बधाई

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में लिखा नव वर्ष की हार्दिक बधाई और ‘प्रेम, दया और अपनेपन’ के स्नेहपूर्ण वैश्विक वातावरण और सकारात्मक व्यवहार के विस्तार के लिए अनंत शुभकामनाएँ! हम इस नव वर्ष को उस हर एक ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित कर रहे हैं, जो स्वतंत्र भारत में ‘लोकतंत्र-सेनानी’ के रूप में लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकार-आरक्षण बचाने के लिए समर्पित व संकल्पित हैं और हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ के साथ खड़े होकर हर महिला-पुरुष, युवती-युवक, बालिका-बालक की स्वतंत्रता, समानता, मानवीय गरिमा व प्रतिष्ठा और देश के बंधुत्व एवं सौहार्द को सुनिश्चित करने हेतु ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के लिए संघर्षरत हैं।

Tags:    

Similar News