मणिपुर में हटाया गया राष्ट्रपति शासन, जानें राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कौन लेंगे शपथ

Update: 2026-02-04 10:25 GMT

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय (MHA) ने आज अधिसूचना जारी कर मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य में संवैधानिक प्रक्रिया को बहाल करने और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करने के लिए लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 356(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13 फरवरी, 2025 को लागू किए गए राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

नए मुख्यमंत्री का चयन

भाजपा विधायक दल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह को अपना नया नेता चुना है। वे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

क्यों लगाया गया था राष्ट्रपति शासन

मणिपुर में जातीय हिंसा और तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। यह अवधि राज्य लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन के अधीन रहा, जिसके दौरान राज्य विधानसभा को निलंबित रखा गया था।

Tags:    

Similar News