पुलवामा हमले की बरसी: PM मोदी- राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने शहीद जवानों को किया नमन, पीएम बोले- अदम्य साहस को सलाम...
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले को सात साल हो गए हैं। यह भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय था जब देश ने आतंकी हमले में 40 बहादुर जवानों को खो दिया। आज पूरा देश उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। ऐसे में पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शहीदों को नमन किया।
पीएम मोदी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि
2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद करते हुए। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और सेवा हमारे सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी। प्रत्येक भारतीय उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेता है।
प्रियंका गांधी ने भी जवानों को किया याद
प्रियंका गांधी ने भी जवानों को याद करते हुए कहा कि- पुलवामा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। हम सब अपने शहीदों और उनके परिवारजनों के सदैव ऋणी रहेंगे। हमारे जांबाज सैनिकों का साहस, समर्पण, सेवा और शहादत हम सबके लिए अनुकरणीय है।
राहुल गांधी ने जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा कि - पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट कर लिखा कि- 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद करते हुए। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और सेवा हमारे सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी। प्रत्येक भारतीय उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेता है।