PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की दूसरी शादी, जानें पहली पत्नी ने क्या लगाया था आरोप, कौन है नई नवेली दुल्हन

शिमला में होगा रिसेप्शन;

By :  Aryan
Update: 2025-09-22 10:05 GMT

शिमला। आज हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विवाह अमरीन कौर के साथ चंडीगढ़ में सादगी और शालीनता से संपन्न हुआ। यह विवाह सिख रीति रिवाज से किया गया। हिंदू धर्म में 7 फेरे लिए जाते हैं, लेकिन सिख में 4 लावां ली जाती हैं। जिसे आनंद कारज कहा जाता है। इस शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। विवाह समारोह के बाद विक्रमादित्य सिंह ने देशभर से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। बता दें कि 24 सितंबर को शिमला के होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई दिग्गज नेता शरीक होंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा

विक्रमादित्य सिंह ने शादी के बाद कहा कि यह मेरे जीवन का एक नया अध्याय है। मैं सभी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपना समर्थन और शुभकामनाएं दी हैं। आज मेरे जीवन का बेहद खुशहाल दिन है। हिमाचल प्रदेश के करीब 75 लाख लोग हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं, उनकी शुभकामनाएं हमारे साथ हैं। मैं तहेदिल से उनका धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में वर्तमान में हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन वे प्रयासरत हैं कि लोगों को पूरी सहायता मिल सके।

अमरीन कौर का परिचय

डॉ. अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा पूरी की है। उनके पिता सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और माता सरदारनी ओपिंद्र कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, अमरीन और विक्रमादित्य काफी वक्त से अच्छे मित्र रहे हैं। वहीं, अब परिणय सूत्र में बंध गए।

बता दें, विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 8 मार्च 2019 को मेवाड़ की आमेट के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदर्शन सिंह चुंडावत से हुई थी। हालांकि 2022 में दोनों का अलगाव हो गया। सुदर्शन ने विक्रमादित्य पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, उसके बाद उनका विवाह विच्छेद हो गया।



Tags:    

Similar News