राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी! प्रियंका गांधी ने ये बोलकर किया समर्थन

Update: 2026-02-04 06:19 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में राहुल ने शिकायत की है कि उन्हें लोकसभा में बोलने से रोकना परंपरा का उल्लंघन है साथ ही गंभीर चिंता भी पैदा करता है। राहुल ने लिखा है कि विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर बोलने से रोकने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने समर्थन किया

राहुल गांधी की चिट्ठी का प्रियंका गांधी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिया जाता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि संसद में चीन और पाकिस्तान पर कोई पहली बार चर्चा की मांग नहीं हो रही है। इससे पहले भी संसद में चीन और पाकिस्तान पर चर्चा हुई है।  

Tags:    

Similar News