Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, कहा-भारत की आन-बान और शान का...

Update: 2026-01-26 02:37 GMT

नई दिल्ली। भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में गणतंत्र का जश्न है। पूरा देश तिरंगे के रंग से जगमग हो उठा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज परेड की भव्य तैयारी की गई है। रिपब्लिक डे परेड में आज जमीन से आसमान तक देश का शौर्य दिखेगा। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर ग्रैंड परेड की तैयारी है। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर राज्यों को मंत्रालयों की झांकियों में देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी।

तीन हजार सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। उससे पहले पीएम मोदी वार मेमोरियल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। आज के जश्न में किसी तरह की खलल न पड़े इसके लिए दिल्ली से कश्मीर और कन्याकुमारी तक और गुजरात से नॉर्थ ईस्ट के राज्यों तक सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किेए गए हैं। सिर्फ दिल्ली में ही दस हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। इनके अलावा तीन हजार से सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।  

भारत की आन-बान और शान का प्रतीक

अब इस अवसर पर भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, गणतंत्र दिवस के मौके पर PM मोदी ने अपने X हैंडल पर कहा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।

Tags:    

Similar News