Republic Day: कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत! परेड में दिखीं राज्यों की झांकियां

Update: 2026-01-26 06:37 GMT

नई दिल्ली। भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झंडा फहराया। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर मुख्य अतिथि हैं। वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक सूत्र में पिरोकर पेश किया गया, जिसे देखकर सभी दर्शक अभिभूत हो गए।

मध्य प्रदेश की झांकी में देवी अहिल्याबाई होल्कर को परिलक्षित किया

वहीं कर्तव्य पथ पर विद्युत मंत्रालय की झांकी भी निकाली गई। जिसमें स्मार्ट पावर, स्मार्ट होम को थीम बनाया गया। मध्य प्रदेश की झांकी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को परिलक्षित किया गया। ओडिशा राज्य की झांकी की थीम परंपरा से प्रगति रहा, जिसमें महिला विकास और सेमीकंडक्टर चिप में विकास को भी दर्शाया गया। मणिपुर की झांकी में राज्य की जैविक खेती को दिखाया गया। राजस्थान की झांकी में दस्तकारी और राज्य की समृद्ध संस्कृति को दिखाया गया।

देश के विकास को बखूबी परिलक्षित किया

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की झांकी की थीम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर रखी गई थी, जिसमें मातृभूमि के प्रति प्रेम को दर्शाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की झांकी में सूचना के क्षेत्र में देश के विकास को बखूबी परिलक्षित किया गया। संस्कृति मंत्रालय ने भी वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने को अपनी झांकी में दिखाया।

पंजाब के शूरवीरों को नमन किया

पंजाब की झांकी में गुरु तेग बहादुर के बलिदान और उनके योगदान को दर्शाया गया। पंजाब की झांकी में गुरुद्वारे की प्रतिकृति से राज्य की आध्यात्मिक शक्ति को प्रदर्शित किया गया। पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश की झांकी निकली, जिसमें राज्य के शूरवीरों को नमन किया गया और साथ ही राज्य की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद जम्मू कश्मीर की झांकी निकली जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। जम्मू कश्मीर की झांकी में कृषि और केसर की खेती को प्रमुखता से दिखाया गया। एनडीआरएफ की झांकी में देश की आपदा से निपटने की मजबूत होती क्षमता को दिखाया गया। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय की झांकी दिखाई गई। जिसमें पीएम श्री स्कूल को परिलक्षित किया गया।

परेड में दिखीं राज्यों की झांकियां

उत्तर प्रदेश की झांकी की थीम- एकमुखीलिंग, छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता का मंत्र, वंदे मातरम्, तमिलनाडु की समृद्धि का मंत्र, आत्मनिर्भर भारत, गुजरात की थीम- स्वदेशी मंत्री, स्वावलंबन, वंदे मातरम्, नगालैंड की हॉर्नबिल फेस्टिवल - संस्कृति, पर्यटन और आत्मनिर्भरता, पंजाब की श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित, केरल की वॉटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता, हिमाचल प्रदेश री देवभूमि, वीरभूमि, राजस्थान की बीकानेर आर्ट को समर्पित रही। 

Tags:    

Similar News