दिल्ली MCD चुनाव में 4 सीटों के आए नतीजे, 2 पर BJP तो एक-एक पर AAP-कांग्रेस की जीत
नई दिल्ली। आज दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। बता दें कि 30 नवंबर को हुए मतदान में 38.51% मतदान हुआ था। इन वार्ड में मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। कुल 51 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 26 महिलाएं और 25 पुरुष हैं। ऐसे में 2 सीटों पर बीजेपी तो 1-1 सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जीत मिलीं है।
एक सीट पर AIFB ने बनाई बढ़त
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव में से चार पर नतीजे घोषित हो गए हैं। बाकी बची 8 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने तीन पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि बीजेपी चार सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है।
2 सीटों पर बीजेपी, तो संगम विहार में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
जानकारी के मुताबिक दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीता जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड में जीत दर्ज की है। यह सीट पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास थी दूसरी ओर कांग्रेस ने संगम विहार ए वार्ड में जीत हासिल कर ली है। साथ ही एक पर आम आदमी पार्टी को जीत मिलीं है।