महाराष्ट्र के 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे, कड़ी सुरक्षा बढ़ाई गई

एग्जिट पोल में बीएमसी चुनाव में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है

Update: 2026-01-16 04:01 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र के 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे‌। चुनाव के नतीजे को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा बढ़ाई है। वहीं अगर एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो बीएमसी में शिवसेना यूबीटी का किला ढह जाएगा। 

बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे 

बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए। आज मतगणना आज सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होंगे। महाराष्ट्र में 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होना है। 

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद जारी हुए अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। बीएमसी चुनाव में भी भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

शिवसेना यूबीटी का किला ढह जाएगा

 अगर एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो बीएमसी में शिवसेना यूबीटी का किला ढह जाएगा। बीएमसी चुनावों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि ठाकरे परिवार के एकजुट होने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले नतीजे उनके पक्ष में होंगे और पार्टी चुनाव में अच्छे प्रदर्शन करेगी।

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान बोले- एग्जिट पोल परिणाम नहीं बताते

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि अभी जो सर्वे या एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, वे सटीक परिणाम नहीं बताते। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में कई बार अलग नतीजे दिखाए जाते रहे हैं और अंत में असली परिणाम कुछ और ही निकलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता ने उन्हें अपने वोटों से आशीर्वाद दिया है और पार्टी इस चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगी।

Tags:    

Similar News