खुलासा : राजा रघुवंशी की हत्या उसी की पत्नी ने हनीमून के दौरान भाड़े पर बुलाए हमलावरों से कराई थी...

पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया;

By :  Aryan
Update: 2025-06-09 04:25 GMT

मेघालय। राजा रघुवंशी की मौत को हादसे के रूप में देखने के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने राजा रघुवंशी की पत्नी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी के साथ मेघालय में हनीमून पर गए थे। पत्नी ने तीन भाड़े के हमलावरों को बुलाकर राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी। राजा रघुवंशी की पत्नी ने यूपी के गाजीपुर इलाके में आत्मसमर्पण समर्पण किया है। 

पत्नी सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया 

मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। बाद में सोनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

हनीमून के दौरान कराई इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या

 पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। उन्होंने कहा कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।

मेघालय के मुख्यमंत्री ने दी जानकारी 

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने 'एक्स' पर लिखा, राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

लापता राजा का शव मिला था 

मेघालय में हनीमून पर पत्नी सनम के साथ गए इंदौर के राजा अचानक लापता हो गए थे। राजा का शव मिलने के बाद और उलझ गया था। दरअसल, भारी बारिश के बीच मेघालय पुलिस ने ड्रोन्स के जरिए राजा का शव ढूंढा। उनका शव बुरी तरह सड़ चुका था और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। परिजनों ने एक टैटू के जरिए शव की पहचान की। सोनम का कुछ पता नहीं चला। इतना ही नहीं राजा का शव वोइसाडोंग नाम की जगह पर मिला। 

किराए की स्कूटी से गए थे

 वोइसाडोंग में जहां शव मिला, वह जगह राजा-सोनम की तरफ से किराए पर ली गई स्कूटी की लोकेशन से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यह फासला मामले में और शक बढ़ाने वाला बना। राजा के शव के पास से न उनका मोबाइल मिला, न पर्स, और न ही राजा की पहनी सोने की चेन और अंगूठी। सिर्फ उसकी स्मार्टवॉच ही कलाई पर बंधी मिली थी।

Tags:    

Similar News