साइना नेहवाल ने पति से 10 साल के रिश्तों को किया खत्म! जानें दोनों की जिंदगी अलग-अलग दिशाओं में क्यों चल पड़ी?
नई दिल्ली। ऐसा लगता है फिल्म और खेल से जुड़े लोगों का तलाक होना आम हो गया है। हाल के दिनों में जिस तरह से खेल से जुड़े लोगों का तलाक हो रहा है। वह फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली खबर है। वहीं अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल तलाक का ऐलान करके सबको चौंका दिया है। दरअसल, साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है।
पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है
बता दें कि साइना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया जिसने खेल जगत ही नहीं बल्कि उनके चाहने वालों तो भी हैरान कर दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा कि जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया
उन्होंने लिखा कि इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद। साइना और पूर्व शटलर कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दुनिया वालों से अपने प्यार को छिपाए रखा। फिर तय तारीख से दो दिन पहले ही दोनों ने शादी कर ली। हालांकि कपल के बीच बहुत अच्छी बोंडिग देखने को मिलता था। वहीं इतना प्यार होने के बावजूद कपल ने अचानक से अलग होने का फैसला लिया है। इसकी वजह क्या है, इसका खुलासा दोनों ने नहीं किया है।
साइना और कश्यप के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे
बता दें कि साइना और कश्यप के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे। लेकिन दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला था। पी. कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों 2005 में पहली बार एक बैडमिंटन कोचिंग कैंप में मिले थे, तब दोनों किशोर थे। दोनों की मुलाकात 2005 में तब हुई थी जब उन्होंने पी.गोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। इसके बाद से ये दोनों अक्सर मिलने लगे। वहीं बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया ये कपल खेल जगत में ही नहीं बल्कि अपने फैंस के लिए भी एक मिसाल थे।