संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद! रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, बहू और परिजनों पर संपत्ति और कंपनी नियंत्रण हड़पने का आरोप

Update: 2026-01-21 05:08 GMT

मुंबई। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां पत्नी रानी कपूर ने जनवरी 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट में एक नई याचिका दायर की है। दरअसल उन्होंने अपनी बहू प्रिया सचदेव कपूर और अन्य परिजनों पर धोखाधड़ी के जरिए पारिवारिक संपत्ति और कंपनियों पर नियंत्रण हथियाने का आरोप लगाया है।

धोखाधड़ी का आरोप लगाया

जानकारी के मुताबिक रानी कपूर का आरोप है कि उनकी बहू प्रिया कपूर ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक 'फर्जी ट्रस्ट' (RK फैमिली ट्रस्ट) बनाया। इसके जरिए उनके पति डॉ. सुरिंदर कपूर की विरासत और सोना ग्रुप (Sona Group) की प्रमुख कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी और नियंत्रण को अवैध रूप से हड़पने की कोशिश की गई है।

अधिकारों की मांग

याचिका में मांग की गई है कि 26 अक्टूबर, 2017 के ट्रस्ट डीड को 'अवैध और शून्य' घोषित किया जाए। रानी कपूर ने संपत्तियों की बहाली, खातों की जांच और ट्रस्ट के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगाने की भी मांग की है।

बेटे की वसीयत पर चल रहा विवाद

रानी कपूर ने अपने दिवंगत बेटे संजय कपूर (मृत्यु जून 2025) की उस वसीयत को भी संदिग्ध बताया है, जिसमें प्रिया कपूर को एकमात्र लाभार्थी बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिया ने बेटे की मृत्यु के तुरंत बाद संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश की और उनके वास्तविक वारिसों (बच्चों) को हाशिए पर धकेल दिया। यह कानूनी लड़ाई लगभग 30,000 करोड़ रुपये की विशाल संपत्ति और 'सोना कॉमस्टार' (Sona Comstar) जैसी बड़ी कंपनियों के नियंत्रण को लेकर है।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे भी कर रहे मांग

इस विवाद में संजय कपूर की दूसरी पत्नी (अभिनेत्री करिश्मा कपूर) के बच्चे, समायरा और कियान भी शामिल हैं। उन्होंने भी प्रिया कपूर पर संपत्ति छिपाने और वसीयत के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 

Tags:    

Similar News