भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर शरद पवार पर का आया बड़ा बयान! बोले-मुझे उम्मीद है कि भारतीय कृषि क्षेत्र की रक्षा की जाएगी...

Update: 2026-02-04 11:30 GMT

नई दिल्ली। एनसीपी (एसपी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि नई अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी में भारत में कृषि उत्पादों के निर्यात की अनुमति देने वाले प्रावधान शामिल हैं, जो भारतीय किसानों के लिए चिंता का एक विषय है। शरद पवार ने कहा कि भारत-अमेरिका के हालिया व्यापार समझौते की स्पष्ट तस्वीर अगले दो दिनों में सामने आ जाएगी। राज्यसभा सदस्य पवार ने कहा कि तस्वीर साफ होने के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं।

भारत में कृषि निर्यात करने की इजाजत देता है

हालांकि, अमेरिका द्वारा घोषित भारत-अमेरिका टैरिफ समझौते में एक प्रावधान है जो भारत में कृषि निर्यात करने की इजाजत देता है, जो भारतीय किसानों और घरेलू कृषि क्षेत्र के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक शक्तिशाली अर्थव्यवस्था है और वहां से बड़े पैमाने पर कृषि निर्यात अन्य देशों के स्थानीय उत्पादकों को नुकसान पहुंचा सकता है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय कृषि क्षेत्र की रक्षा की जाएगी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और दफ्तर ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि ‘‘राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) ने भारत के साथ एक और बड़ा व्यापार समझौता किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बात की।

भारत-अमेरिका के बीच अच्छे संबंध- कैरोलिन लेविट

'व्हाइट हाउस' की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। भारत न केवल रूस से तेल खरीदना बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि अमेरिका से तेल खरीदने के लिए भी प्रतिबद्ध है। संभवतः वेनेजुएला से भी जिससे हमें पता है कि अब अमेरिका और अमेरिकी जनता को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका में 500 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है जिसमें परिवहन, ऊर्जा और कृषि उत्पाद भी शामिल हैं। इसलिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बदौलत यह एक और शानदार व्यापार समझौता है। 

Tags:    

Similar News