पिता को किडनी देकर जान बचाई थी... रोहिणी आचार्य ने तोड़ा लालू परिवार से रिश्ता, बीजेपी नेताओं ने की तीखी टिप्पणी! जानें किसने क्या कहा

रोहिणी ने राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाया है।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-16 08:00 GMT

पटना। महागठबंधन के राजद की स्थिति बिहार की राजनीति में भी ठीक नहीं है और पारिवारिक कलह भी तेज हो गई है। दरअसल लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से रिश्ता तोड़ लिया है। बता दें कि रोहिणी ने राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। इन मुददों को लेकर बीजेपी हमलावर हुई है।

बीजेपी नेता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा

बीजेपी नेता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे सत्ता की लड़ाई कहा है। सिरसा ने आगे कहा कि रोहिणी आचार्य के इस्तीफे से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की बात सही है। वहां परिवारवाद है, उनकी लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए है, राजद को बिहार के विकास से कभी मतलब नहीं था। यह बड़े दुख की बात है कि जिन लोगों ने सालों तक शासन किया, उनके मन में देश के लिए कभी कोई भावना नहीं थी।

बिहार को चलाने वाले परिवार भी नहीं चला पाए

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पूरे बिहार को चलाने जा रहे थे, वो अपना परिवार भी नहीं चला पाए।

बिहार में जंगलराज के लिए पूरा शासन जाना जाता था

रोहिणी आचार्य ने कहा कि सवाल पूछने पर घर से बाहर निकाल दिया जाता है, पीटा जा सकता है। इस तरह की हरकतें कहीं न कहीं जंगलराज वाली मानसिकता को दर्शाता है। बिहार में जंगलराज के लिए पूरा शासन जाना जाता था।

बुरे वक्त में अपने भी साथ छोड़ देते हैं

HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि ये उनका पारिवारिक मामला है। ऐसा कहते हैं कि बुरे वक्त में अपने भी साथ छोड़ देते हैं और जब महत्वाकांक्षा अधिक हावी हो जाती है तो परिवार में भी कलह होती है। जनता के जनादेश को सभी को स्वीकार करना चाहिए, पक्ष हो या विपक्ष।

रोहिणी आचार्य ने किडनी देकर पिता की बचाई थी जान

भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा मैं पारिवार के मामले में अधिक नहीं बोलना चाहता, लेकिन लालू यादव और राबड़ी देवी से अनुरोध करूंगा कि परिवार को बिखरने ना दें। रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी देकर पिता लालू यादव की जान बचाई, उनके साथ ऐसा हो रहा।


Tags:    

Similar News