राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद! फिल्म इंडस्ट्री से की ये भावुक अपील...

Update: 2026-02-10 08:00 GMT

मुंबई। चेक बाउंस और करोड़ों के कर्ज मामले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं जेल जाने से पहले अपने दोस्तों से मदद की अपील की थी। हालांकि अब राजपाल के सपोर्ट में सोनू सूद उतर आए हैं। सोनू सूद ने न केवल उन्हें अपनी अगली फिल्म का हिस्सा बनाने का वादा किया, बल्कि इंडस्ट्री से भी एकजुट होने की अपील की है।

इंडस्ट्री से यह अपील

बता दें कि सोनू सूद ने फिल्म इंडस्ट्री के अन्य निर्माताओं और निर्देशकों से भी आग्रह किया कि वे राजपाल का साथ दें। उन्होंने कहा कि "जब हमारा अपना कोई बुरे दौर से गुजर रहा हो, तो पूरी इंडस्ट्री को यह एहसास दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है।"

फिल्म का ऑफर

बता दें कि सोनू सूद ने घोषणा की है कि राजपाल यादव उनकी अगली फिल्म में काम करेंगे। उन्होंने राजपाल को एक "साइनिंग अमाउंट" (पेशगी राशि) भी देने की बात कही है ताकि उन्हें तत्काल आर्थिक मदद मिल सके। "यह दान नहीं, सम्मान है": सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजपाल यादव को काम और साइनिंग अमाउंट देना कोई "दान" (Charity) नहीं, बल्कि उनके कौशल और अनुभव का "सम्मान" (Dignity) है।

राजपाल की स्थिति

दरअसल, राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। सरेंडर से पहले उन्होंने भावुक होकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इंडस्ट्री में कोई दोस्त उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

Tags:    

Similar News