भारत के खिलाफ टैरिफ आतंकवाद... बाबा रामदेव ने स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर! तीसरे विश्व युद्ध को लेकर यह कहा

बाबा रामदेव ने कहा कि अगर दुनिया आर्थिक साम्राज्यवाद की राह पर चल रही है, तो भारत को आत्मनिर्भरता की ओर रुख करना चाहिए।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-02 07:52 GMT

नई दिल्ली। योग के गुरु कहे जाने वाले और पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने आज यानी रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप का टैरिफ भारत सहित कई देशों के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद है।

बाबा रामदेव ने कहा

रामदेव ने कहा कि ट्रंप की इस नीति से देशों के बीच आर्थिक युद्ध की जंग छिड़ने जैसी हालत हो गई है। ऐसा लग रहा है जैसे आर्थिक विश्वयुद्ध की शुरुआत हो गई है।

टैरिफ आतंकवाद विकासशील देशों के लिए सबसे अधिक नुकसानदेह

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि टैरिफ आतंकवाद है, जो कि बेहद घातक है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अगर कोई तीसरा विश्व युद्ध होगा, तो वह आर्थिक युद्ध ही होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की नीतियां गरीब एवं विकासशील देशों के लिए नुकसानदेह है। सत्ता और संपत्ति कुछ हाथों में सिमट रही है, जिससे असमानता, अन्याय के साथ शोषण भी बढ़ेगा।

स्वदेशी को अधिक अपनाएं

बाबा रामदेव ने स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया आर्थिक साम्राज्यवाद की राह पर चल रही है, तो भारत को आत्मनिर्भरता की ओर रुख करना चाहिए।

गौरतलब है कि उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद जैसे महान संतों का भी जिक्र किया जो कि स्वदेशी अपनाने को कहते थे।


Tags:    

Similar News