बिहार चुनाव में राजद को टक्कर देने मैदान में उतरे तेजप्रताप यादव, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, जानें क्या कहा

Update: 2025-09-26 05:46 GMT

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। साथ ही चुनाव से पहले लालू परिवार में हलचल मचा हुआ है। वहीं अब लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने उन्हें झटका दे दिया है। जहां पहले से ही तेज को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि अब तेजप्रताप ने नई पार्टी बना लिया है। इस पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल दी है।

लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं

दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। वहीं लालू परिवार में पिछले काफी दिनों से फूट की बात सामने आ रही है। हाल ही खबर आई थी कि बेटी रोहिणी भी परिवार से नाराज चल रही है। 

Tags:    

Similar News