खाड़ी देशों से प्रवासी भारतीय को लाने के लिए इंडिगो ने शुरू की सेवा! इन जगहों के लिए उड़ानें फिर से करेगी शुरू

Update: 2026-03-03 16:41 GMT

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल में जंग के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो ने जेद्दा के लिए चार उड़ानें भेजीं और बाद में मस्कट के लिए एक और उड़ान संचालित करने की योजना है।

चुनिंदा उड़ानें फिर से करेगी शुरू

दरअसल, एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि स्थानीय स्थिति और आवश्यक मंजूरी मिलने पर, चार मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित करने की योजना है। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद उपजे हालात के कारण पश्चिम एशिया और यूरोप के लिए उड़ानें निलंबित करने के बाद, इंडिगो ने कहा कि वह मस्कट (ओमान), जेद्दा, मदीना (सऊदी अरब) और एथेंस (यूनान) के लिए चुनिंदा उड़ानें फिर से शुरू करेगी।

इंडिगो 26 उड़ानें करेगी संचालित

इंडिगो इन चार गंतव्यों के लिए कुल 26 उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन ने कहा कि अन्य सभी गंतव्यों के लिए, इंडिगो स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और स्थानीय अनुमति के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि धीरे-धीरे परिचालन को बहाल किया जा सके।

Tags:    

Similar News