दिल्ली में जाम छलकाने की होली होगी और भी रंगीन! रेखा सरकार के इस निर्णय पर आप ने किया हमला

Update: 2026-03-03 18:00 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब पीने वालों की होली और भी रंगीन होने वाली है। दिल्ली की रेखा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली में होली के दौरान शराब की दुकानें खुली रहेंगी। होली के त्योहार को 'ड्राई डे' की लिस्ट से हटा दिया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, रंगों का त्योहार होली अब 'ड्राई डे' की लिस्ट में नहीं है। 'ड्राई डे' का मतलब होता है कि ऐसे दिन जब शराब की दुकानें बंद रहती हैं।

'ड्राई डे' की संख्या को घटाकर सिर्फ तीन

बता दें कि आदेश में यह भी कहा गया है कि शराब की दुकान चलाने का लाइसेंस रखने वालों को बंद के लिए किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलेगा। पिछले कुछ दशकों से, होली के ज्यादातर मौकों पर राष्ट्रीय राजधानी में 'ड्राई डे' रही है, जिसका मकसद कानून-व्यवस्था की समस्याओं को रोकना था। इसका एकमात्र अपवाद 2022 था, जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से लाई गई शराब नीति ने 'ड्राई डे' की संख्या को घटाकर सिर्फ तीन कर दिया था।

'अब शुरू हुआ दिल्ली में असली शराब घोटाला'

दरअसल, होली के दिन शराब की दुकानें खुली रखने को लेकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि अब शुरू हुआ दिल्ली में असली शराब घोटाला। दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों को होली के दिन भी खुली रखकर, त्यौहार के दिन, करोड़ों कमाने की खुली छूट दे दी है। ED और CBI के अधिकारियों में किसी की हिम्मत है इस घोटाले के खिलाफ एक भी सवाल पूछने की?

Tags:    

Similar News