चमकती दुनिया का काला सच! K-Drama की डार्क रियलिटी, कम उम्र में क्यों सुसाइड करते हैं सेलेब्रिटी? जानें कारण
नई दिल्ली। आजकल लोगों में कोरियन इंडस्ट्री का भारी क्रेज है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की एक साथ मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना की वजह वक्त के साथ आगे पता चलेगी लेकिन इन नाबालिग बहनों की डायरी में कोरियन ड्रामा का जिक्र है। लेकिन K-Drama और K-Pop की दुनिया की चमक-दमक के पीछे कई बार ऐसी चुनौतियां होती हैं जो कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल देती है और कलाकार थककर जान दे देते है।
कास्टिंग काउच और शोषण
इंडस्ट्री में 'स्पॉन्सरशिप' कल्चर की चर्चा अक्सर होती है, जहाँ उभरते कलाकारों को बड़े प्रोजेक्ट्स के बदले प्रभावशाली लोगों के साथ 'समझौता' करने के लिए मजबूर किया जाता है। अभिनेत्री जांग जा-योन का मामला इसका सबसे बड़ा और दुखद उदाहरण है। नए एक्टर्स और आइडल्स को अक्सर 7 से 15 साल तक के लंबे और सख्त कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन कराया जाता है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी और कमाई पर एजेंसी का पूरा नियंत्रण होता है। काम का अत्यधिक दबाव, ऑनलाइन बुलिंग और प्राइवेसी की कमी के कारण कई बड़े सितारों ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। एक्टर्स पर प्लास्टिक सर्जरी कराने और खतरनाक तरीके से वजन कम करने का भारी दबाव रहता है ताकि वे "परफेक्ट" दिख सकें।
Kim Sae-ron
फरवरी 2025 में 24 वर्षीय अभिनेत्री किम साए-रोन ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरी इंडस्ट्री हिल गई। उनके निधन के बाद अभिनेता Kim Soo-hyun के साथ उनके पुराने रिश्तों को लेकर गंभीर विवाद खड़े हो गए, जिससे किम सू-ह्यून के करियर को भी बड़ा झटका लगा।
Song Young-kyu
2025 में एक DUI (शराब पीकर गाड़ी चलाने) स्कैंडल के बाद भारी सार्वजनिक आलोचना और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के कारण 55 वर्षीय अभिनेता सॉन्ग यंग-क्यू अपनी कार में मृत पाए गए।
Kwon Mina
जनवरी 2026 में पूर्व AOA सदस्य क्वॉन मीना ने एक बार फिर आत्महत्या का प्रयास किया, हालांकि समय रहते उनकी जान बचा ली गई। वह लंबे समय से बुलीइंग और इंडस्ट्री के मानसिक दबाव से जूझ रही हैं।