सुरों की मल्लिका को आखिरी विदाई! आज शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया
मुंबई। भारतीय संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया। देश ने दिग्गज सिंगर आशा भोसले को खो दिया है। आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मुंबई में रविवार को निधन हो गया था। बता दें कि 12 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा ताई ने अंतिम सांस ली। आज शाम 4 बजे आशा भोसले का शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कैसे हुई मौत
जानकारी के मुताबिक वे चेस्ट इंफेक्शन और बेहद कमजोरी से जूझ रही थीं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कई अंगों का फेल होना बताया गया।
पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया
मुंबई स्थित आशा भोसले के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जा रहा है, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
आज शाम चार बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
बता दें कि आसा भोसले का आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा, जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आ सो भोलसले के अंतिम संस्कार में राजनीतिक नेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।