15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का होगा शपथ ग्रहण! नीतीश के करीबी मंत्री ने किया दावा

Update: 2026-04-13 07:40 GMT

पटना। बिहार में इतिहास की सबसे बड़ी हलचल होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले हैं। नीतीश कुमार के बाद से ही यह तय हो गया था कि बिहार में नई सरकार का गठन होगा। ऐसे में नीतीश कुमार के करीबी मंत्री जमा खान ने बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख के बारे में बता दिया है। 

नीतीश के मंत्री ने बताई तारीख

जानकारी के मुताबिक मीडिया से बातचीत में जमा खान ने कहा- लगभग सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हमारे नेता का जो निर्णय होगा बिहार के अंदर वही होगा. पूरा बिहार चाहता था कि हमारे नेता यहां से न जाएं लेकिन उनकी (नीतीश कुमार) इच्छा राज्यसभा जाने की थी। कल कैबिनेट की बैठक है। परसों (बुधवार) उम्मीद है कि शपथ ग्रहण होगा। बाकी सब ठीक रहेगा। नेता के हाथ में बिहार रहेगा।

राज्यसभा गए नीतीश कुमार

बता दें कि नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण करके औपचारिक रूप से राज्यसभा का पद संभाल लिया है। जिसके बाद बिहार के नए सीएम फेस को लेकर लगातार हलचल तेज है। 

Tags:    

Similar News