कोई जहरीली नजरों से बंगाल को देखेगा, तो हम उसकी आंखें नोंच लेंगे... सीएम ममता ने बीजेपी पर किया जोरदार हमला

Update: 2026-04-13 08:26 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपना जोर लगा रही है। साथ ही राजनीतिक दल एक दूसरे पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच सीएम ममता ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है।

बीजेपी बंगाल की अस्मिता को नष्ट करने की कर रही हैं कोशिश

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ममता ने कहा कि अपनी चुनावी रैलियों में आरोप लगाया है कि बाहरी ताकतें और भाजपा बंगाल की संस्कृति और अस्मिता को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई जहरीली नजरों से बंगाल को देखेगा, तो हम उसकी आंखें नोंच लेंगे। उन्होंने एक रैली में यह भी कहा कि अगर बंगाल को कमजोर करने की कोशिश की गई, तो वे दिल्ली की सरकार गिरा देंगी।

राज्य में राजनीतिक पारा काफी गर्म

भाजपा नेताओं, जैसे मनोज तिवारी और गिरिराज सिंह ने इस बयान को 'भड़काऊ' करार दिया है और आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी हार के डर से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल 2026 की तारीखें करीब आ रही हैं, जिसे लेकर राज्य में राजनीतिक पारा काफी गर्म है।

Tags:    

Similar News