नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद हाई अलर्ट पर आई पुलिस, जानें अब क्या कारवाई कर रही है?

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि भड़काने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। बाहरी तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

Update: 2026-04-13 08:49 GMT

नोएडा। नोएडा में फैक्ट्री श्रमिकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे नोएडा की सड़कों पर भीषण जाम लग गया। इसके साथ ही पुलिस की पोल भी खुल गई। जहां पुलिस को पहले से ही पता था आज हिंसक प्रदर्शन होने वाला है। लेकिन इसके बाद भी नोएडा की सड़कों पर लंबी जाम लगा हुआ है। हालांकि अब देर से ही सही नोएडा पुलिस अलर्ट पर आ गई है।

बाहरी तत्वों को भी किया जा रहा है चिन्हित

वहीं इस मामले में डीजीपी राजीव कृष्ण का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भड़काने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। बाहरी तत्वों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नोएडा में प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन को लेकर अब पुलिस विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा और एडीजी लॉ अमिताभ यश कंट्रोल रूम में मौजूद है और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

नोएडा में प्रदर्शन हिंसक होने के बाद दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी शहर नोएडा में फैक्ट्री श्रमिकों के प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में एंट्री के प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएं आई सामने

उन्होंने बताया कि विभिन्न औद्योगिक यूनिटों के बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन वृद्धि की अपनी लंबे वक्त से लंबित मांग को लेकर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन के दौरान नारे लगाए। हालांकि प्रदर्शन हिंसक हो गया और नोएडा के फेज-2 और सेक्टर 60 इलाकों से आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशांति को फैलने से रोकने के लिए नोएडा को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली सभी मोटर योग्य सड़कों पर, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के साथ प्रमुख सीमा बिंदुओं पर, कई टीमें तैनात की गई।  

Tags:    

Similar News