जब पंचम दा ने छोड़ी थी दुनिया, तो आशा ताई ने उन्हें देखने से इंकार कर दिया था, जानें क्या थी वजह

पूरे देश में लोग आशा जी की मौत की खबर को सच नहीं मान पा रहे हैं।

By :  Aryan
Update: 2026-04-13 07:30 GMT

मुंबई। जब संगीत की दुनिया की बात हो या निजी जिंदगी की आशा भोसले का नाम आ ही जाता है। जहां प्यार, दर्द और रिश्तों की बात आती है तो आशा भोसले और आर डी बर्मन की कहानी सामने आ जाती है। दोनों ने साथ मिलकर हिंदी सिनेमा के संगीत जगत को अनगिनत यादगार गाने दिए। उनके प्रेम की गहराई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, जब पंचम दा के निधन के बाद आशा ताई ने उनके कमरे में जाने से साफ इनकार कर दिया था। वो ऐसा पल था, जिसमें उन्हें बिछड़ने की सच्चाई को स्वीकार करना था जो उनके लिए काफी मुश्किल था।

सुरों की देवी निजी जिंदगी में थीं भावुक

पूरे देश में लोग उनकी मौत की खबर को सच नहीं मान पा रहे हैं। सुरों की देवी आशा भोसले के निधन के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के कई सच्चाई सामने आ रही है। जिसमें से एक वो भी किस्सा है, जब आर डी बर्मन का निधन हुआ था और ताई ने उनके कमरे में ही जाने से मना कर दिया था।

आशा पूरी तरह से टूट गईं थीं

दरअसल, साल 1994 में जब आर डी बर्मन ने दुनिया को अलविदा कहा, तो आशा भोसले पूरी तरह टूट गई थीं। उस वक्त उनके करीबी लोगों ने उन्हें अंतिम बार देखने के लिए कमरे में चलने को कहा था लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने इमोशनल होकर कहा था कि मैं उस कमरे में नहीं जाऊंगी, मैं उसे मरा हुआ नहीं देख सकती, मैं उसे जिंदा देखना चाहती हूं। यही वजह थी कि उन्होंने उस कमरे में जाने से मना कर दिया, जहां पंचम दा ने आखिरी सांस ली थी।

पंचम दा के कठिन वक्त में भी खड़ी रहीं

आशा भोसले और आर डी बर्मन की शादी साल 1980 में हुई थी। इनकी जोड़ी निजी जिंदगी के साथ संगीत में भी यह जोड़ी कमाल करती रही। एक समय की बात है पंचम दा के करियर मुश्किल दौर से गुजर रहा था, उस वक्त आशा जी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं और उन्हें लगातार प्रोत्साहित करती रहीं। पंचम दा का जाना आशा भोसले के लिए एक ऐसा झटका था, जिसे स्वीकार करना उनके कठिन था।

Tags:    

Similar News