इस दिन होगा भारत-पाक का महामुकाबला! जानिए कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Update: 2026-02-10 06:30 GMT

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज मुकाबला 15 फरवरी, 2026 को खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार द्वारा बहिष्कार की धमकियों के बाद अंततः टीम को इस मैच में खेलने की मंजूरी दे दी गई है।

कहां होगा मैच

दोनों देशों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन है, जिसके तहत दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी लेकिन वेन्यू न्यूट्रल होगा। इसी वजह से श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।

मैच का विवरण और समय 

तारीख: 15 फरवरी, 2026 (रविवार)

समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे

कहां देखें

बता दें कि इस मैच की JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। वहीं Star Sports Network के चैनलों पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भाषाएं

मैच का प्रसारण अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।

पाकिस्तान का 'यू-टर्न'

पीसीबी (PCB) और पाकिस्तान सरकार ने पहले भारत के खिलाफ मैच न खेलने का संकेत दिया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव और ICC के साथ चर्चा के बाद वे कोलंबो में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं।

Tags:    

Similar News