साउथ अफ्रीका से शर्मनाक हार के बाद टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव! कोच ने संजू सैमसन को लेकर दिया हिंट तो अभिषेक पर किया यह खुलासा
नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टाम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाले टीम पर कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है। अब इस हार के बाद टीम में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। साथ ही सबसे अधिक संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है।
कोच ने दिया बड़ा इशारा
दरअसल, मैच के बाद असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने मीडिया से बातचीत में माना कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन का नाम जरूर चर्चा में रहेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम को पिछले 18 महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए या फिर प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सैमसन को मौका देना चाहिए, तो उन्होंने साफ कहा कि अगले कुछ दिनों में संजू सैमसन चर्चा का विषय होंगे। साथ ही रायन टेन ने कहा कि क्या आप उन खिलाड़ियों के साथ रहें, जिनके बारे में हमें लगता है कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है और फिलहाल उनके बल्ले से उम्मीद के मुताबिक रन नहीं आ रहे हैं? या फिर हम संजू को लाएं, जो एक शानदार खिलाड़ी भी।
अभिषेक शर्मा पर किया बड़ा खुलासा
वहीं जाहिर है कि टॉप ऑर्डर में राइट हैंडर होने से टैक्टिकल मदद मिलती है और उन्हें यकीन है कि अगले कुछ दिनों में इन दो बहुत जरूरी मैचों में यह बात चर्चा का विषय रहेगी। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कई टीमें टॉप ऑर्डर के खिलाफ पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं और भारत का बल्लेबाजी क्रम दबाव में दिख रहा है। साथ ही कोच ने यह भी खुलासा किया कि युवा ओपनर अभिषेक शर्मा फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर था। उन्होंने कहा कि वह अभिषेक या तिलक के लिए बहाना नहीं बना रहे हैं, लेकिन जब कोई खिलाड़ी लगातार तीन बार शून्य पर आउट होता है तो दबाव बनना स्वाभाविक है।