Delhi-NCR में अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत! IMD ने जारी की येलो अलर्ट, जानें कब तक बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने 29 जनवरी की सुबह शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

Update: 2026-01-28 19:00 GMT

नई दिल्ली। Delhi-NCR में बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। वहीं मंगलवार को हुई बारिश का प्रभाव बुधवार को भी रहा। बुधवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के बीच हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ।

 29 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी 

मौसम विभाग ने 29 जनवरी की सुबह शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 

30 और 31 जनवरी को बादल छाने की संभावना 

मौसम विभाग ने 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बादल नजर आने का अनुमान है। 30 जनवरी को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी को दिल्ली में बादल छाने की संभावना जताई है। 

1 फरवरी को भी मौसम खराब रहने का अनुमान

वहीं दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रात के वक्त गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात को बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में पहली फरवरी को भी मौसम खराब रहने का अनुमान जारी किया है। इस दिन गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान के 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News