इस अभिनेत्री ने आउटसाइडर होकर इंडस्ट्री में बनाई पहचान, फिल्म से किया गया बाहर, रो-रोकर हो गया था बुरा हाल

एक्ट्रेस कृति खरबंदा 16 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव कर रही हैं। उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया और नाम कमाया है।;

Update: 2025-10-28 08:41 GMT



मुंबई। कृति खरबंदा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। 29 अक्टूबर को वो बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। कृति एक आउटसाइडर हैं, बावजूद इसके अपनी कड़ी मेहनत और स्ट्रगल से उन्होंने इंडस्ट्री में नेम-फेम पाया है। लेकिन करियर बनाना इतना आसान भी नहीं हुआ कृति को रिजेक्शन भी झेलना पड़ा था।


कृति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इंडस्ट्री में रिजेक्शन भी झेले हैं। कृति ने बताया था कि उन्होंने कई बार ऑडिशन दिए, डायरेक्टर मिलीं, लीड एक्टर के साथ लुक टेस्ट कंप्लीट किए। इसके अलावा एक बॉलीवुड प्रेजेक्ट के लिए साइनिंग अमाउंट भी मिला। लेकिन, उन्हें फिर कॉल मिला कि वो रोल किसी और एक्टर को मिल गया है। इस रिजेक्शन से वो टूट गई थीं। वो रोई भी थीं। लेकिन फिर उन्होंने इससे मूव ऑन किया और अपना नाम बनाया।


बता दें कि कृति ने 2009 में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगू सिनेमा से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, कन्नड़ और ओटीटी फिल्मों में काम किया।


कृति ने बोनी, तीन मार, प्रेम अड्डा, गूगली, ओम 3डी, सुपर रंगा जैसी फिल्में की। 2016 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया वो राज: रीबूट में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने शादी मैं जरूर आना, वीरे की वेडिंग, यमला पगला दीवाना, हाउसफुल 4, पागलपंती, तैश 14 फेरे में नजर आईं।


पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो कृति खरबंदा ने एक्टर पुलकित सम्राट संग शादी की। उनकी शादी 15 मार्च 2024 को हुई थी। कृति का ब्राइडल लुक छा गया था। दोनों को हमेशा ही साथ में खूब पंसद किया जाता है।


जानकारी के मुताबिक अब कृति फिल्म रिस्की रोमियो में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। कृति ने ओटीटी पर भी काम किया है। वो राणा नायडू के सीजन 2 में दिखीं। इस सीरीज में वो आलिया ओबेरॉय के रोल में थीं।

Tags:    

Similar News