होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत में इतने समय के लिए दिखाई देगा

Update: 2026-02-20 15:30 GMT

नई दिल्ली। साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (खग्रास) 3 मार्च को होली के दिन लगने जा रहा है। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से और बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण चंद्रोदय (Moonrise) के समय पहले से ही अपनी समाप्ति की ओर होगा, इसलिए यह केवल 20-25 मिनट के लिए ही दृश्यमान होगा।

भारत में दृश्यता का समय

शाम 06:22 बजे से 06:47 बजे तक (स्थान के अनुसार थोड़ा अंतर संभव है)। वहीं ग्रहण की समाप्ति शाम 06:47 - 06:48 बजे होगी। वैश्विक स्तर पर लगभग 3 घंटे 27 मिनट, लेकिन भारत में केवल 25 मिनट। यह ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा, इसलिए इसका धार्मिक सूतक काल भी प्रभावी होगा।

सूतक का प्रारंभ

3 मार्च को सुबह लगभग 09:39 से 09:53 बजे के बीच। ग्रहण और सूतक के कारण इस बार होलिका दहन का समय काफी प्रभावित रहेगा। विद्वानों के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च की शाम 06:22 से रात 08:50 के बीच या ग्रहण की समाप्ति के बाद करना शुभ होगा।

ग्रहण की विशेषताएं

इस पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई दे सकता है। मार्च की पूर्णिमा के चंद्रमा को 'वर्म मून' भी कहा जाता है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।

Tags:    

Similar News