कोयंबटूर में 20 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार! मुठभेड़ में बदमाशों को लगी गोली...

तीनों बदमाशों पर एक छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-04 05:32 GMT

कोयंबटूर। कोयंबटूर में 20 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों बदमाशों पर एक छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पुलिस कमिश्नर सर्वानन सुंदर ने बताया

कोयंबटूर के पुलिस कमिश्नर सर्वानन सुंदर ने बताया कि कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके दोस्त की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोयंबटूर के बाहरी इलाके से पकड़ा गया।  जब उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने आरोपियों के पैरों में गोली दाग दी फिर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान गुना, करुप्पासामी और कार्तिक उर्फ कालीश्वरम के रूप में हुई है।  बता दें कि आरोपियों को पकड़ने के दौरान एक हेड कॉन्सटेबल भी घायल हुआ है।

यह था मामला

 दरअसल कॉलेज की एक कॉलेज छात्रा अपने दोस्त के साथ कोयंबटूर घूमने गई। जहां उसके साथ कुछ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह घटना कोयंबटूर के एयरपोर्ट के नजदीक रविवार की रात को घटी। पीड़ित छात्रा कोयंबटूर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। जानकारी के मुताबिक, वह रविवार की रात अपने पुरुष दोस्त के साथ घूमने गई थी और एयरपोर्ट के नजदीक अपने दोस्त के साथ कार में थी। तभी वहां तीन आरोपियों आकर महिला के दोस्त को पीटने लगा और छात्रा का अपहरण कर लिया। उसके बाद उसे दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Tags:    

Similar News