राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में आज INDIA अलायंस के बड़े नेता हुए शामिल, प्रियंका के आने से यात्रा को मिली नई उर्जा

बिहार की राजनीति में वोटर अधिकार यात्रा बड़ा मुद्दा बन गई है, आज यात्रा का 10वां दिन है;

Update: 2025-08-26 06:35 GMT

पटना। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव लगातर यात्रा कर रहे हैं। वहीं अब इस यात्रा में प्रियंका गांधी की सक्रिय भागीदारी ने इस आंदोलन को और गति दी है। साथ ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हिस्सा लिया है। हालांकि INDIA अलायंस की इस पहल का मकसद मतदाताओं के अधिकार और 'वोट चोरी' के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।

आज महागठबंधन के बड़े नेता भी शामिल हैं

वहीं बिहार में वोटर अधिकार यात्रा आज सुपौल जिले से शुरू हुई है। मधुबनी होते हुए यात्रा दरभंगा बेस कैंप तक पहुंचेगी। इस यात्रा में जगह-जगह सभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम हो रहे हैं। आज महागठबंधन के बड़े नेता भी शामिल हैं। दरअसल, प्रियंका गांधी का यह कदम महागठबंधन के इस आंदोलन को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है। बिहार में प्रियंका गांधी की सक्रियता कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई के तौर पर पेश कर रहा

बता दें कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कर रहे हैं। आज इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी शामिल हो सकते हैं। वहीं कहा जा रहा कि जल्द ही इस यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही यह साफ है कि विपक्ष इस यात्रा को एक ऑल इंडिया मूवमेंट का रूप देना चाहता है। बिहार में यह यात्रा सामाजिक एकता और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई के तौर पर पेश कर रहा है।

प्रियंका गांधी की पहली भागीदारी देखने को मिली

बता दें कि बिहार की राजनीति इन दिनों SIR के तहत मतदाता सूची से 65 लाख से अधिक नाम काटे जाने के विवाद से गरमाई हुई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और महागठबंधन दलों ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है। वोटर अधिकार यात्रा का मकसद मतदाताओं को जागरूक करना और निर्वाचन आयोग के इस फैसले का विरोध करना है। बिहार में जारी यात्रा में पहली बार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की पहली भागीदारी देखने को मिली। 

Tags:    

Similar News