आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Update: 2026-02-21 00:30 GMT

मेष

कारोबार में मिला-जुला लाभ मिलेगा। पेशेवर स्तर पर काम का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर दिनभर तनाव नहीं रहेगा।

वृषभ

सूझबूझ से व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। मेहनत करने के बाद भी इच्छा के अनुसार काम के पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। इसके अलावा घर के किसी सामान को सही करने में अच्छा-खासा खर्चा हो सकता है।

मिथुन

व्यावसायिक मामलों में कार्यों पर नियंत्रण बनाए रखें। नई स्किल्स सीखने के लिए दिन अच्छा है जो भविष्य में करियर के लिए लाभकारी होंगी। घर में आपके विचारों को अहमियत दी जाएगी। अपने जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए 21 फरवरी 2026 का दिन शुभ है। अगर आपको पैरों से जुड़ी कोई समस्या है तो वह दूर होगी।

कर्क

कामकाज में सावधानी बरतें। अचानक होने वाले खर्चों से बजट प्रभावित हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। घर वालों की सेहत में सुधार होने से मन को शांति मिलेगी। समय पर ऑफिस का काम हो जाएगा. अगर आपकी अभी तक शादी नहीं हुई है तो 21 फरवरी 2026 को रिश्ता आने के योग हैं।

सिंह

निवेश के लिए नई योजनाएं आकर्षित कर सकती हैं। ऑफिस में गोपनीय बातें साझा करने से बचें, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। काम को कल पर छोड़ने के कारण किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें 21 फरवरी 2026 को आर्थिक नुकसान होगा। इसके अलावा किसी खास से धोखा मिल सकता है।

कन्या

नए लोगों से व्यावसायिक मुलाकातें संभव हैं। 2026 करियर में तेज उन्नति का साल है, जिसमें यह दिन भी आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। पैसे कमाने के चक्कर में किसी खास व्यक्ति का साथ छूट जाएगा। इस समय अगर आप स्थान परिवर्तन नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा. दिनभर स्वास्थ्य को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे।

तुला

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। साझेदारी के काम में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, वरना गलतफहमी हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण किसी खास व्यक्ति से झगड़ा होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक लाभ और सेहत में सुधार होने के 21 फरवरी 2026 को योग हैं।

वृश्चिक

संपत्ति या प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में निवेश फायदेमंद रहेगा। व्यावसायिक चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे और जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। घर के मुखिया की सेहत में सुधार होने से मानसिक तनाव कम होगा। अगर किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो वो मिल जाएंगे।शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए 21 फरवरी 2026 का दिन शुभ है।

धनु

व्यापारिक गतिविधियों में उत्कृष्ट परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। रचनात्मक गतिविधियों में वृद्धि होगी और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी दोस्त की मदद से कारोबार में लाभ कमाने के शानदार अवसर मिलेंगे। अगर अभी तक आपको नौकरी नहीं मिली है तो रोजगार मिलने के योग्य हैं। लव लाइफ की टेंशन फिलहाल नहीं रहेगी।

मकर

आर्थिक सफलता का योग है। करियर में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। यह वर्ष राशि के लिए करियर के लिहाज से काफी भाग्यशाली माना जा रहा है। मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसकी वजह से तबीयत खराब हो सकती है। किसी खास दोस्त के धोखे को आप सहन नहीं कर पाएंगे. उम्मीद है कि 21 फरवरी 2026 को आपको धन हानि होगी।

कुंभ

संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना व्यावसायिक मामला हल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रयासों की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में दी गई जिम्मेदारी को समय पर पूरा करेंगे तो परेशानियों से दूर रहेंगे। विवाहित जातक अपने जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं। सही समय पर उन्हें अपनी गलती के बारे में बताने से रिश्ता ज्यादा खराब नहीं होगा।

मीन

करियर और कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कामकाज में स्थिरता रहेगी, हालांकि आर्थिक स्थिति सामान्य रहने के संकेत हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहने से बीमारियों से बचे रहेंगे। हालांकि, इस समय आर्थिक लाभ होने के योग नहीं हैं। यदि किसी चीज को बेचने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।

Tags:    

Similar News