भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बनी बात! दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी लगातार टच में, 48 घंटों में डील किया जा सकता है फाइनल

अमेरिका की मांग है कि भारत जेनिटिकली मॉडिफाइड फसलों के लिए अपना बाजार खोले।

Update: 2025-07-03 07:06 GMT

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील की काफी वक्त से चर्चा चल रही है। अब इस अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 48 घंटों में ट्रेड डील को फाइनल किया जा सकता है। इसको लेकर दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी के बीच बातचीत चल रही है।

अमेरिका भारत से ट्रेड डील को लेकर कर रहा मांग

भारत की ट्रेड टीम इस समय वॉशिंगटन में है। वह भारत लौटने वाली थी, लेकिन अब यहां कुछ दिन और रुकेगी, जिससे डील फाइनल हो सके। बता दें कि अमेरिका भारत से ट्रेड डील को लेकर कई तरह की मांग कर रहा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार वह भारत के डेयरी क्षेत्र और कृषि में अपना दखल बढ़ाना चाहता है। वहीं भारत जूते, कपड़े और चमड़े जैसे सामान को लेकर टैरिफ में रियायत का दबाव बना रहा है। इन मुद्दों को लेकर दोनों ही देश अपने-अपने ध्यान दे रहे हैं।

दोनों देश कई मुद्दों पर अपनी बात को लेकर अड़े

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील फाइनल करने के लिए 9 जुलाई तक की तारीख तय की थी। मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटों में एक छोटा व्यापार समझौता हो सकता है। इस बीच अमेरिका टैरिफ को लेकर भी विचार कर सकता है। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों ही देश कई मुद्दों पर अपनी बात को लेकर अड़े हैं। अमेरिका की मांग है कि भारत जेनिटिकली मॉडिफाइड फसलों के लिए अपना बाजार खोले। वहीं भारत का सबसे बड़ा मुद्दा अमेरिका का टैरिफ नियम है। फिलहाल भारत ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर के लिए तैयार नहीं है जिसमें टैरिफ से जुड़ी समस्या का समाधान न हो।  

Tags:    

Similar News