यशराज बैनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद भी कहां गायब है ट्यूलिप जोशी, अपने हॉट अवतार से आज भी लाखों दिलों पर करती हैं राज

Update: 2025-09-26 13:00 GMT



मुंबई। यशराज बैनर तले बनी सुपरहिट फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से मशहूर हुईं ट्यूलिप जोशी की। हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में तरह-तरह के किरदार निभाने वाली ये एक्ट्रेस अब चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं। शानदार डेब्यू करने के बाद वह कुछ गिनी-चुनी फिल्मों में नजर आईं।


मेरे यार की शादी है फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भी ट्यूलिप जोशी को वो पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी ने इसमें अंजलि शर्मा का किरदार निभाया था।


वह मूवी में उदय चोपड़ा के अपोजिट नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी आज तक लोग भूले नहीं हैं। सुपरहिट फिल्म से हिट डेब्यू करने वाली ट्यूलिप जोशी ने अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वो एक्टिंग छोड़कर करोड़ों का बिजनेस संभाल रही हैं।


ट्यूलिप जोशी ने 2002 में यशराज फिल्म्स की फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में 2015 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद, एक्ट्रेस ट्यूलिप ने कैप्टन विनोद नायर से शादी की, जो एक बिजनेसमैन और लेखक हैं।


दोनों चार साल तक लिव इन में रहे और फिर शादी करने का फैसला किया। ट्यूलिप और विनोद ने साथ में एक कंसल्टिंग फर्म शुरू की, जिसकी एक्ट्रेस डायरेक्टर हैं। बॉलीवुड हसीना ने फिल्मों में असफल होने के बाद, बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और सफलता हासिल की।


वह, वैदिक सलाहकार भी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां भी शेयर करती हैं। ट्यूलिप जोशी 45 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और फिट दिखती हैं।


ट्यूलिप, आदित्य चोपड़ा की पहली पत्नी पायल खन्ना की अच्छी दोस्त थीं। दरअसल, आदित्य और पायल की शादी में एक्ट्रेस भी पहुंची थीं। इसी दौरान आदित्य ने ट्यूलिप जोशी को देखा और उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा। ऐसे उन्हें अपनी पहली फिल्म 'मेरे यार की शादी है' का ऑफर मिला।  

Tags:    

Similar News