UP: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को मार डाला, इससे पहले पति की हत्या में गई थी जेल, पूरी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
राजवीर चाहते थे कि बहू दोनों पौत्रियों को ससुराल में छोड़ दें, जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। मगर बबली तैयार नहीं थी।;
बमरौली। प्रदेश के आगरा शहर से हत्याकांड की खबर सामने आई है। जहां पति के कत्ल के आरोप में जेल काट चुकी महिला ने ससुर का बेरहमी से गला घोंट दिया। प्रेमी संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को बहाने से बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बहू और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है और कार्यवाही कर रही है।
क्या है मामला
घटना थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के महल बादशाही गांव की है। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि गांव के प्रेम सिंह ने पुलिस को फोन किया। बताया कि बाजरे के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के गांव का नहीं होने की वजह से आसपास के थानों में सूचना दी गई। इस पर एत्मादपुर स्थित गांव अगवार निवासी मुन्नी देवी आईं। उन्होंने मृतक की पहचान पति राजवीर सिंह (70) के रूप में की। मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे हरिओम की 6 साल पहले हत्या हुई थी। इसमें बहू बबली जेल गई थी। 5 साल 4 महीने जेल में रही थी। 11 महीने पहले छूटकर आई थी।
बहू के थे अवैध संबंध
आरोपी बबली के सास ने बताया कि बहू के संबंध महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह से चल रहे हैं। इस वजह से ही पति को मार डाला था। उनकी दो पौत्रियां हैं। वह दो महीने से अपनी 2 बेटियों को अपने साथ लेकर दिगनेर क्षेत्र में रह रही थीं।
दोनों पौत्रियों को ससुराल में छोड़ने को तैयार नहीं थी बबली
पति राजवीर चाहते थे कि बहू दोनों पौत्रियों को ससुराल में छोड़ दें, जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। मगर बबली तैयार नहीं थी। बुधवार दोपहर को पति राजवीर को फोन किया। बताया कि उसे बात करनी है जिससे विवाद का निपटारा हो सके। वह तैयार हो गए। उस समय घर में खाना खा रहे थे। घर से निकल गए। इसके बाद लौटकर नहीं आए। उन्होंने पुलिस को लापता होने की सूचना दी।
कौन है प्रेम सिंह
जानकारी के मुताबिक डीसीपी ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह पुराना अपराधी है। वर्ष 2016 में वह थाना डौकी से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आया था। फिरोजाबाद में अवैध संबंध में एक अन्य महिला के पति की हत्या कर दी थी। तब वो फिर से जेल भेजा गया। उसके परिवार के कुछ लोग और भी जेल में हैं। वह कुछ समय बाद जेल से बाहर आ गया।
प्रेमसिंह की जेल में हुई थी बबली से मुलाकात
अक्सर जेल में रहते हुए प्रेमसिंह अपने रिश्तेदारों से मिलने जाता था। तभी उसकी मुलाकात फिरोजाबाद की एक आरोपी महिला से हो गई। उस समय बबली भी जेल में बंद थी। महिला और बबली के बीच दोस्ती थी। बबली को पति की हत्या में जेल भेजा गया था। इस वजह से परिजन उसका साथ नहीं दे रहे थे। जमानत के लिए उसने महिला से बात की। महिला ने प्रेम सिंह को बताया कहा कि वह उससे शादी कर सकता है। प्रेम सिंह की पत्नी नहीं है। उसने 11 महीने पहले बबली को जमानत दिलवा दी।
8 साल के बेटे ने कर ली थी आत्महत्या
दरअसल परिजनों ने बताया कि बबली के जेल जाने के बाद उसके 8 साल के बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। उसे शक था कि ससुरालियों ने बेटे को मार दिया है। इससे वो मन ही मन रंजिश मान रही थी।
पौत्रियों के लिए दिया था प्रार्थनापत्र
आरोपी बबली जेल से बाहर आने पर अपने ससुराल में 16 और 17 साल की दो बेटियों के साथ रहने लगी। दो महीने पहले दिगनेर में किराये पर कमरा लेकर रहने आ गई। अपनी बेटियों को भी ले आई। मगर राजवीर चाहते थे कि दोनों पौत्री घर आ जाएं जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। बबली कोई परेशानी ना खड़ी कर दें इसलिए राजवीर ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर दोनों को दिलाने की गुहार भी लगाई थी।