Virat-Anushka: संन्यास के बाद प्रेमानंद महाराज से मिले विराट कोहली, अनुष्का भी दिखीं साथ, देखें वीडियो

श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया।;

Update: 2025-05-13 09:03 GMT

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। बता दें कि संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है।

विराट ने महाराज से की लंबी चर्चा

कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। दोनों सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और करीब साढ़े नौ बजे वहां से निकल गए। यह पहली बार नहीं है जब विराट संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे हैं। इससे पहले वह जनवरी 2023 में संत प्रेमानंद से पहली बार मिले थे। इसके बाद फिर इसी साल जनवरी में विराट उनसे मिलने पहुंचे।

वहीं, अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें। बता दें, विराट कोहली वृंदावन के होटल रेडिसन में रुके हैं।

Tags:    

Similar News