वारिस पठान का बड़ा ऐलान! बोले- अगर कोई दल नहीं आया साथ तो अकेले BMC चुनाव लड़ेगी AIMIM...

Update: 2025-12-17 05:51 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव नजदीक आते ही सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच AIMIM के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल वारिस पठान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यदि कोई अन्य दल उनके साथ गठबंधन नहीं करता है, तो उनकी पार्टी आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव अकेले लड़ेगी।

क्या बोले वारिस पठान

बता दें कि पठान ने स्पष्ट किया कि एआईएमआईएम गठबंधन के लिए तैयार थी, लेकिन यदि अन्य दल (जैसे महा विकास अघाड़ी) उनसे संपर्क नहीं करते हैं, तो वे महाराष्ट्र के सभी 29 नगर निगमों में पूरी ताकत के साथ अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए गठबंधन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन विपक्षी गठबंधन ने उन्हें नज़रअंदाज़ किया।

बिहार तो सिर्फ झांकी है- वारिस पठान

बिहार चुनाव 2025 के परिणामों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "बिहार तो सिर्फ झांकी है, पूरा महाराष्ट्र बाकी है", जिसका अर्थ है कि पार्टी अब महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है। बता दें कि महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई (BMC) सहित 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना की घोषणा की है। 

Tags:    

Similar News