WEATHER : जाती हुई सर्दी ने पहाड़ों पर फिर लिया यूटर्न, कई इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ी

तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Update: 2026-02-13 03:35 GMT
नई दिल्ली। जाती हुई सर्दी ने पहाड़ों पर फिर यूटर्न लिया है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हैं। वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर में हल्की बारिश और कोहरे की संभावना है। इन इलाकों में तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है।
मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा
दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा और हल्की गर्मी महसूस होगी। फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। रात का मौसम अभी हल्का ठंडा रहेगा, लेकिन दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा।
तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी
मौसम विभाग के अनुसार कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। इस समय देश के ऊपर कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम तेज रफ्तार से बह रही है। यह ऊपरी वायुमंडल में चलने वाली तेज हवा की धारा है, जो मौसम को सीधे प्रभावित करती है। इसकी रफ्तार करीब 125 नॉट बताई गई है और यह लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके कारण पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर बना चक्रवाती प्रसार अब कमजोर पड़ गया है। इससे इन इलाकों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मेघालय में 13 फरवरी तक सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है और सड़क तथा हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।
Tags:    

Similar News