West Bengal: बंगाल में फिर एक महिला डॉक्टर के साथ क्रूरता! दी दुष्कर्म की धमकी, जानें पूरा मामला
इस मामले पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है;
कोलकता। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ गलत होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में हावड़ा जिले से खबर आ रही है कि शरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर पर हमला किया गया और उसे दुष्कर्म की धमकी भी दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि डॉक्टर ने इस घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि इस मामले पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा
पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब खारिया माइनापुर की एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज के भर्ती होने के बाद शाम में डॉक्टर ने जांच की। लेकिन मरीज की परेशानी अधिक थी, तो डॉक्टर पूरी तरह से शारीरिक जांच नहीं कर सकीं। पुलिस ने आगे कहा कि जांच के दौरान पता चला एक रिश्तेदार जो कि ट्रैफिक होम गार्ड हैं और उनके एक पड़ोसी ने डॉक्टर से मरीज की स्थिति के बारे में कुछ पूछा था। उसके बाद विवाद बढ़ गया।
महिला डॉक्टर से की क्रूरता
इस दौरान डॉक्टर के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। यहां तक कि उनके हाथ को मोड़ा दिया, थप्पड़ भी मारा और गालियां भी दीं। बता दें कि आरोपियों ने महिला डॉक्टर को दुष्कर्म की धमकी भी दी। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर वे अस्पताल से बाहर जाएंगी तो उन्हें नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही उस समय मौजूद गवाहों से भी पूछताछ कर रही है।