ये कैसा VALENTINE ! प्रपोज डे पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा को क्लासरूम में मारी गोली, जानें कहां से लाया था पिस्टल
तरनतारन। पंजाब के जिला तरनतारन के लॉ कॉलेज में सोमवार की सुबह सवा नौ बजे लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी सहपाठी संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके तीन सेकंड के बाद ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अब इस दर्दनाक घटना में पुलिस जांच और परिजनों के बयानों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
सगाई का हवाला देकर किया इनकार
आरोपी प्रिंस राज सिंह काफी समय से संदीप कौर को परेशान कर रहा था और कई बार उसे प्रपोज कर चुका था। संदीप ने हर बार उसे यह कहकर मना किया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वह अपने परिवार की मर्यादा के खिलाफ नहीं जा सकती।
प्रपोज डे पर भी किया था इनकार
संदीप की मां के अनुसार, आरोपी ने 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' के मौके पर भी उसे प्रपोज किया था, जिसे संदीप ने ठुकरा दिया था। जिसके बाद जब प्रिंस को संदीप की सगाई के बारे में पता चला, तो वह और अधिक आक्रामक हो गया था। वह संदीप के घर भी दो-तीन बार गया था और दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था।
एकतरफा प्यार का था मामला
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था और दोस्ती के लिए दबाव डालता था लेकिन उसने हमेशा यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वह परिवार से अलग नहीं जा सकती। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।
क्लासरूम में अंतिम बातचीत
जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन सुबह 9:15 बजे, प्रिंस क्लासरूम में संदीप के पास बैठा और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। जब संदीप ने फिर से उसकी बात नहीं मानी, तो उसने अपने बैग से पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और संदीप के सिर में गोली मार दी।
सिर्फ 3 सेकंड में वारदात
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस ने संदीप को गोली मारने के मात्र 3 सेकंड के भीतर खुद को भी गोली मार ली। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
जज बनना चाहती थी संदीप
बता दें कि संदीप के परिवार का कहना है कि वह पढ़-लिखकर जज बनना चाहती थी और अपने पिता की मृत्यु के बाद परिवार का सहारा बनने का सपना देख रही थी।