क्या DELHI-NCR में गणतंत्र दिवस पर होगी बारिश? विभाग ने जारी किया यह अपडेट...

Update: 2026-01-24 12:54 GMT

नई दिल्ली। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और 20–30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। लेकिन हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वहीं अब मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17°C से 19°C और 04°C से 06°C के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में 26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18°C ​​से 20°C और 04°C से 06°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा की मुख्य दिशा उत्तर-पश्चिम रहने की संभावना है। दोपहर में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड होगी। इस दिन बहुत सारे लोग गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाएंगे। इसलिए लोगों की निगाहें 26 जनवरी के मौसम पर है, क्योंकि शुक्रवार को बारिश ने गणतंत्र दिवस के लिए फुड ड्रेस रिहर्सल का मजा किरकिरा कर दिया था। वहीं IMD का कहना है कि पहाड़ों में ताजी बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं वापस आएंगी, लेकिन उनका असर सीमित रहने की उम्मीद है। 26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ देखा जाएगा और इसलिए, हम केवल लगभग दो दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं को ही देखेंगे। इसका मतलब यह होगा कि जबकि न्यूनतम तापमान गिरेगा। इसकी वजह से 26 जनवरी को काफी ठंड रहेगी। हालांकि सोमवार को बारिश की उम्मीद नहीं है।

हल्की बारिश की पड़ सकती बौछार

हालांकि दिल्ली में मंगलवार यानी 27 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह-सुबह से लेकर दोपहर तक गरज-चमक और तेज हवाओं (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। शाम से रात के दौरान हल्की बारिश की एक और बौछार पड़ सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20°C से 22°C और 08°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News