न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर बने जोहरान ममदानी, ऐतिहासिक जीत दर्ज! कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ...

ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर, पहले दक्षिण एशियाई मेयर और पिछले सौ वर्षों में सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं।;

Update: 2026-01-01 06:30 GMT

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क सिटी में आज यानी गुरुवार को जोहरान ममदानी ने शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली। इस समारोह को अंडरग्राउंड रुप से किया गया, इस दौरान जोहरान ममदानी ने दो कुरान पर हाथ रखते हुए शपथ ली। आज शपथ ग्रहण के साथ ही जोहरान के नए सफर की शुरूआत हुई। बता दें कि डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट विचारधारा से जुड़े ममदानी ने न्यूयॉर्क में महंगाई और जीवनयापन की लागत को लेकर चुनाव लड़ा था।

सबसे कम उम्र के बने मेयर जोहरान ममदानी

34 वर्षीय जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ है। बता दें कि न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर, पहले दक्षिण एशियाई मेयर और पिछले सौ वर्षों में सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं। अमेरिकी राजनीति में इतिहास दर्ज हुआ है।

डेमोक्रेटिक प्राइमरी में राजनीतिक हलचल

ममदानी ने पिछले साल डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल कर राजनीतिक हलचल मचा दिया था। उनकी चुनावी मुहिम का केंद्र महंगाई और आम लोगों की जेब पर बढ़ते बोझ से राहत दिलाना था।

ये हैं ममदानी के चुनावी वादे

दरअसल चुनाव अभियान के दौरान ममदानी ने कई बड़े वादे किए थे। इनमें यूनिवर्सल चाइल्डकेयर प्रोग्राम शुरू करना, करीब 20 लाख रेंट-स्टेबलाइज्ड किरायेदारों के लिए किराया फ्रीज करना और शहर की बसों में किराया मुफ्त करना आदि शामिल था।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क स्टेट की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने ममदानी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ममदानी ने लेटिशिया जेम्स को अपनी 'राजनीतिक प्रेरणा' बताया है।

Tags:    

Similar News