यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, जंग में पहली बार अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन का युद्ध फिर से शुरू हो गया। आज गुरुवार को रूस ने एक बार यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया। रूस ने अपने दक्षिण आस्त्रखान क्षेत्र से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिलाइल दागी। यह पहली बार है, जब रूस ने इस तरह की शक्तिशाली और लंबी दूरी वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया।
यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले की पुष्टि की है। इस मिसाइल के अलावा किंझल हापरसोनिक और केएच-101 क्रूज मिसाइलों से भी हमला किया गया है। यूक्रेनी वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में गैर-परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया है।