भारत में सामने आए कोविड-19 के नए वेरिएंट XFG के 163 मामले

भारत में मिले मामलों में सबसे ज़्यादा 89 महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 16, केरल में 15, गुजरात में 11 और आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल में छह-छह मामले मिले हैं।;

By :  DeskNoida
Update: 2025-06-09 17:00 GMT

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XFG के अब तक भारत में 163 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी भारतीय सार्स-कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के आंकड़ों में दी गई है। इस वेरिएंट में चार प्रमुख स्पाइक म्यूटेशन पाए गए हैं और इसकी शुरुआत कनाडा से हुई थी। इसके बाद यह कई देशों में तेजी से फैला है।

भारत में मिले मामलों में सबसे ज़्यादा 89 महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 16, केरल में 15, गुजरात में 11 और आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल में छह-छह मामले मिले हैं।

मई में सबसे अधिक 159 नमूनों में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई थी, जबकि अप्रैल और जून में दो-दो मामलों की पहचान की गई है। इस बीच देश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 6,000 से ऊपर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 48 घंटों में 769 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Tags:    

Similar News